जानें, सर्दियों में आपके काम आने वाले सरसों के तेल के फायदे व कुछ रोचक तथ्य

जानें, सर्दियों में आपके काम आने वाले सरसों के तेल के फायदे व कुछ रोचक तथ्य

सेहतराग टीम

हमारे किचन में कई तरह के तेल पाएं जाते हैं, लेकिन उन सभी में से सबसे ज्यादा प्रभावशाली सरसों के तेल को कहा जाता है। सरसों का तेल हमारे सब्जी को जितना स्वादिष्ट बनाता है, उतनी ही हमारी सेहत के लिए लाभदायक भी होता है। वहीं आपको बता दें कि वैसे तो सरसों का तेल हर मौसम में फायदेमंद होता है लेकिन सर्दियों के मौसम में ये तेल कुछ ज्यादा ही लाभदायक होती है। यह न केवल आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है बल्कि अपनी तासीर और गुणों के कारण इसका प्रयोग कई तरह की समस्याओं में औषधि के रूप में किया जाता है। अगर आप अब तक इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों से अनजान हैं, तो जरूर पढ़ें, सरसों के तेल के यह 10 फायदे–

पढ़ें- आंखों के नीचे बने काले निशान को इन तरीकों से दूर करें

सरसों के तेल के फायदे-

  • इसमें विटामिन-ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को अल्‍ट्रावाइलेट किरणों और पल्‍यूशन से बचाता है। साथ ही यह झांइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मदद करता है।
  • दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।
  • त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
  • सरसों के तेल का प्रयोग करने से से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा भी कम होता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें
  • यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसमें ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं।
  • सरसों तेल को कई लोग एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग करते हैं। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता है। इस तेल की मालिश के बाद स्नान करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।
  • सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से सर्दियों में यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
  • सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज है, हल्के गर्म तेल की मसाज से रूखी-सूखी त्वचा भी नर्म, मुलायम व चिकनी हो जाती है।
  • सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।
  • भूख नहीं लगने पर भी सरसों का तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर भूख न लगे, तो खाना बनाने में सरसों के तेल का उपयोग करना लाभप्रद होता है। शरीर में पाचन तंत्र को दुरूस्त करने में भी लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ें-

ठंड में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये 5 चीजें

कब्ज की समस्या में तुरंत राहत देगें ये घरेलू उपाय, आज ही आजमाएं

दमा से राहत दिलाएंगे ये आसान आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे, आजमाएं जरूर

अगर भूख नहीं लगती है तो करें ये तीन योगासन, भूख बढ़ेगी और पेट की हर समस्या से मिलेगी राहत

काली मिर्च के गुणों के बारे में जानकार रह जाएंंगे दंग, ठंड के दिनों में ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।